अगर आपने सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का ट्रेलर गौर से देखा होगा तो आपको ये पता होगा कि इस फिल्म में सलमान और सोहेल खान के साथ साथ बॉलिवुड के किंग खान भी हैं। जी हां, लंबे अरसे बाद ‘करण-अर्जुन’ फिर से एक साथ आने वाले हैं। सलमान ने फिल्म के एक प्रमोशन इवेंट में बताया कि उन्होंने शाहरुख को खुद इस रोल के लिए ऑफर किया था और शाहरुख ने एक बार में ही हां कर दिया।