महाशिवरात्रि के दिन फिल्मी कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया में भगवान शिव को लेकर भक्ति भरे पोर्ट शेयर किए हैं। प्रियंका ने अपने पति के साथ अमेरिका में पूजा की,तो मोनी रॉय ने भगवान शिव की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वहीं कंगना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।