13 नवंबर 1967 को पंजाब के लुधियाना में जूही चावला का जन्म हुआ। जूही ने साल 1984 में यूएसए में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता। साल 1986 में जूही की पहली फिल्म ‘सल्तनत’ आई जो फ्लॉप रही। जूही को आमिर खान के साथ रातो-रात स्टारडम मिला जब इन दोनों की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' हिट हो गई। और बाद में कुछ ऐसा हुआ कि इन्ही आमिर खान से जूही ने करीब 6 साल तक बात नहीं की।