सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'अय्यारी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ये ट्रेलर उम्मीद के मुताबिक शानदार एक्शन और रोमांच से भरपूर है। बता दें कि ए वेडनेसडे, बेबी, स्पेशल 26, एम, एस, धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी जैसी बेहतरीन और बेमिसाल फिल्में देने के बाद नीरज पांडे की फिल्म 'अय्यारी' रियल लाइफ इवेंट पर पर बेस्ड है।