तमाम अफवाहों और कयासों के बीच क्रिकेटर विराट कोहली और फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली। इन दोनों ने इटली में शादी की और हर शादी की तरह इस शादी में भी दुल्हन की एंट्री बेहद खूबसूरत रही। जरी से सजे हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में अनुष्का ने एंट्री ली। एक ओर जहां सव्यसाची के डिजाइनर लहंगे में अनुष्कार का स्वैग शानदार रहा, तो वहीं दूसरी ओर विराट का लुक भी बेहद खास रहा लेकिन उनकी नजरें भी अपनी दुल्हन अनुष्का पर ही टिकी रहीं।