21 जून को शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' रिलीज हो रही है। एक तरफ फिल्म का म्यूजिक लोगों को काफी पसंद आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर शाहिद के किरदार और लुक्स को लेकर भी फैंस ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। दरअसल फिल्म में शाहिद अधूरे प्यारा के बाद एक शराबी और नशे में डूबे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब कोई हीरो शराब के नशे में धुत नजर आ रहा हो, इससे पहले शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक ऐसे किरदार निभा चुके हैं। एक नजर ऐसे ही किरदारों पर..