सनी लियोनी (Sunny Leone) का गाना 'मधुबन में राधिका नाचे' (Madhuban Song) रिलीज के बाद से ही विवादों में है। म्यूजिक कंपनी 'सारेगामा' ने रविवार को बताया कि कंपनी अपनी 'मधुबन' गाने के लिरिक्स जल्द ही बदल देगी। हालांकि बावजूद इसके इस गाने को लेकर विवाद नहीं थम रहा है।