तनुश्री-नाना विवाद के बाद फिल्म डायरेक्टर विकास बहल के ऊपर महिला उत्पीड़न का आरोप लगने पर एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने कहा है कि सबसे पहले तो घर में सभी को अपने बच्चों को ये समझाने की जरूरत है कि उन्हें किस-किस तरीके से शोषित किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप ये सोचें की हर आदमी आपके लिए खड़ा होगा तो ये संभव नहीं है।