एक्टर संजय दत्त के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने संजय दत्त को दी गई पैरोल पर सवाल खड़े किए हैं। इस पर महाराष्ट्र सरकार का रिएक्शन भी आया है। ऐसे में अगर संजय दत्त को पैरोल और फरलो दिए जाने से नियमों का उल्लंघन हुआ होगा तो उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ सकता है। फिलहाल संजय फिल्म ‘भूमि’ से बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारी में हैं।