इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर इरफान खान की फिल्म कारवां, देश के बिगड़ते हालात पर बनी मुल्क, बॉलीवुड मसाला फिल्म फन्ने खान और हॉलीवुड फिल्म इक्वलाइजर की सीक्वल इक्वलाइजर 2 रिलीज हुई। जहां मुल्क के दमदार डायलॉग्स और इक्वलाइजर 2 का एक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं इरफान की मौजूदगी के बावजूद फिल्म कारवां और बड़ी स्टार कास्ट वाली फन्ने खान सिनेमा के दीवानों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। देखिए क्या है इन फिल्मों में खामियां और क्या हैं इनके प्लस प्वाइंट्स अमर उजाला टीवी वीकली रिव्यू में।