राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके मनोज बाजपेयी के अभिनय का सफर अब उस मुकाम पर आ पहुंचा है, जहां वह हर फिल्म में एक अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका हर नया किरदार पिछले किरदार के लिए चुनौती पेश करता है और इसे पिछले से इक्कीस बनाने के लिए मनोज जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं। मनोज की दो फिल्में लव सोनिया और गली गुलियां रिलीज हो रही हैं, इस मौके पर मनोज ने अमर उजाला टीवी से ये एक्सक्लूसिव खास मुलाकात की।