आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान लोगों को खास पसंद नहीं आई। साल में सिर्फ एक मगर लाजवाब फिल्म देने वाले आमिर खान की ये फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। लोगों के रिस्पॉन्स को देखते हुए आमिर खान ने आगे बढ़कर फिल्म के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी खुद ले ली। उन्होंने माफी मांगते हुए ये भी कहा कि इस बार उन्होंने अपने फैन्स को काफी निराश किया है।