‘बिग बॉस 18’ के घर से ‘वायरल भाभी’ के नाम से मशहूर हेमा शर्मा बाहर हो चुकी हैं। वह घर से बाहर होने वाली पहली प्रतिभागी हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपने एविक्शन और घर के अनुभवों के बारे में साझा किया। घर से बेघर होने पर हेमा ने कहा कि वह बिग बॉस के घर से पहले ही सप्ताह में बाहर आना बिल्कुल भी डिजर्व नहीं करती हैं।