नोएडा। सेक्टर-56 में शनिवार को नोएडा पुलिस–आरडब्ल्यूए और एनजीओ लेट्स हेल्प इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में करीब 30 स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। यह अभियान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की पहल ऑपरेशन अपराजेय के तहत आयोजित किया गया। एनजीओ की तूलिका दुबे और प्रमोद मिश्रा ने ऑटिज्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए समावेशी समाज बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर आरजू रघुवंशी, महिला कांस्टेबल तहमीना और दीपा पंवार सहित पुलिस टीम मौजूद रही। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी समेत अन्य पदाधिकारियों ने अभियान को पूरा समर्थन देने और भविष्य में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भरोसा दिया।