फोटो....
साहिया। भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान व खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से जनजातीय उप योजना एसटीपी के अंतर्गत महिलाओं को कपड़े धुलने का पाउडर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान संस्थान के समन्वयक डॉ. रामपाल ने कहा प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं स्वरोजगार से भी जुड़ सकती हैं। ग्राम पंचायत ईच्छला के फटेऊ गांव में महिलाओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कपड़े धुलने का पाउडर बनाने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. मुरूगानंद, डॉ. श्रीमाली ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर वह अपने घर पर ही कपड़े धुलने का पाउडर तैयार कर सकती हैं। बढ़ती महंगाई को देखते हुए इस प्रकार का प्रशिक्षण उनके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इस मौके पर सुनीता चौहान, रोशनी देवी, निशा, चंदो देवी, निर्मला देवी, पूर्णिमा देवी, बबली देवी, बालमा देवी, निकिता, राधा देवी, निशा चौहान, कृष्णा देवी, सुंदला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद