फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति से कराया परिचित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने जौनसारी, गढ़वाली, कुमाउनी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर उत्तराखंड की लोक संस्कृति से परिचित कराया। इसके अलावा शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। सोमवार को आयोजित शिविर में रंगोली प्रतियोगिता में लक्ष्मी बाई ग्रुप पहले, अहिल्याबाई होल्कर ग्रुप दूसरे और गौरा देवी ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। स्लोगन प्रतियोगिता में स्मिता राय ने पहला, आयुषी ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गीत लेखन प्रतियोगिता अंशिका रावत पहले, खुशी दूसरे और प्रिया कोहली तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर उर्वशी कुकरेती, दिव्या भट्ट, रमेश वर्मा, जितेंद्र सैनी, तानिया जोशी, दिव्यांशी, अमन चौहान, अंशु चौहान, ललित राज, रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें