विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने 8.12 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को सहसपुर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रामपुर में कसाई मोहल्ला के पास मुखबिर ने पुलिस को एक व्यक्ति के स्मैक बेचने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस एक खेत के पास बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ लिया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से 8.12 ग्राम स्मैक मिली। व्यक्ति ने अपना नाम कसाई मोहल्ला निवासी कुर्बान बताया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक का नशा करता है। वह, स्मैक सहसपुर के रामपुर से जैतून नाम की महिला से लाया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं, स्मैक बेचने वाली महिला की भी तलाश की जा रही है। संवाद