फोटो....
सेलाकुई। राजा रोड स्थित हनुमान मंदिर में श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। पंडित उदित नारायण ने पाठ को संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ भय और तनाव से मुक्ति दिलाता है। कहा कि जो मनुष्य नित्य 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं वह हर तरह के बंधन से मुक्त हो जाते हैं। पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सेवा समिति अध्यक्ष निखिल गुसाईं, हर्षवर्धन, नारायण सिंह, अमन राणा, सुनील राठौर, सचिन कुमार, नमन, सुशील राठौर आदि उपस्थित रहे। संवाद