फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निरंकारियों की पहचान उनके गुणों से होती है

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। जीवनगढ़ स्थित संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में ब्रांच मुखी नरेंद्र कुमार राठौर ने अपने अमृतमयी प्रवचनों के माध्यम से दिव्य संदेश दिए। उन्होंने कहा कि निराकार परमात्मा के अहसास में जो हम सभी का मूल है। इस एक को जानकर, एक को मान कर एक होकर इसकी भक्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भक्ति के मार्ग अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को इंसानियत और रुहानियत का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहा कि निरंकारियों की पहचान उनके इंसानियत वाले गुणों, व्यवहार और आचरण से है। वहीं उन्होंने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए हमें अपने मन को निर्मल और विचारों को सकारात्मक रखना चाहिए। हमें अपने आचरण में पवित्रता और सद्भाव बनाए रखनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें