विकासनगर। सहसपुर के शंकरपुर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी को किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य आदेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद देहरादून में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से सुचारू कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा। संवाद