सेलाकुई। हरिपुर खैरी रोड पर एक विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त हो जाने से क्षेत्र में दूसरे दिन भी आपूर्ति बाधित रही। उधर रविवार की देर शाम तक भी पोल ठीक नहीं हो पाने से अभी क्षेत्र में आपूर्ति का संकट बना हुआ है। सेलाकुई के हरिपुर खैरी रोड स्थित पर एक ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के विद्युत पोल से टकरा जाने के कारण पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय निवासी मोहित, शुभम, अंकित, रवि ने बताया शनिवार की शाम से क्षेत्र में आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं होने से क्षेत्रवासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद से अभी तक क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। उधर विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता नीटू कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल व लाइन को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। पोल को ठीक कर आपूर्ति को सुचारू करा लिया जाएगा। संवाद