सेलाकुई। ग्राम तेलपुरा-अटक फार्म स्थित रविदास मंदिर सभा के पदाधिकारियों ने गांव के एक पूर्व प्रधान पर मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य में बाधा डालने व सभा पदाधिकारियों को जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायत भी सेलाकुई पुलिस को दी है। शिकायत में मंदिर सभा के पदाधिकारी राममूर्ति, राम सिंह, शेर सिंह, धुरेंद्र चौधरी, जोनी, रवि कुमार, संजय कुमार, नीटू कुमार, धनश्याम, काकी देवी, रेखा देवी, सागर, राजेश, नीरज, राजेश कुमार, संदीप कुमार आदि ने कहा है कि मंदिर परिसर में निर्माण का कुछ कार्य चल रहा है। इसी दौरान गांव के एक पूर्व प्रधान ने मौके पर पहुंचकर उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। उधर थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद