पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। पूर्व एचसीए अध्यक्ष अरशद अयूब ने सुप्रीम कोर्ट के लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर दिए आदेश के बाद से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के बाद अजहर ने इस पद के लिए दिलचस्पी दिखाई है। सांसद रह चुके अजहर ने एचसीए की बुरी स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि वो इनमें सुधार लाना चाहते हैं।