फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Pakistan: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान ने क्यों रद्द की प्रेस वार्ता, सामने आई वजह

Sun, 21 Sep 2025 02:18 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का सुपर-4 का महामुकाबला रविवार को खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले ही एक बार फिर पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आई है। पाकिस्तानी टीम ने मैच से पहले होने वाली प्रेस वार्ता रद्द कर दी। इसको लेकर जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने 'बाद में बात करेंगे' कहकर टाल दिया। ऐसा करने के पीछे पाकिस्तान की क्या रणनीति हो सकती है, यह तो सामने नहीं आ पाई, लेकिन पाकिस्तानी टीम ने इस मुकाबले से पहले खूब अभ्यास किया है। 

सुपर-4 के महामुकाबले से पहले शनिवार को दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया। इस दौरान पाकिस्तान टीम थोड़ी सुस्त नजर आई। वहीं, सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के हौसले बुलंद दिखे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप का हिस्सा थीं। भारत ने ग्रुप ए में अपने तीनों मुकाबले जीते और शीर्ष पर रही। वहीं, पाकिस्तान को एक मैच में शिकस्त मिली। 

आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच एशिया कप में खेला गया पिछला मैच हैंडशेक विवाद के कारण सुर्खियों में रहा था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों टीमें 14 सितंबर को पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने थीं। इस मैच से पहले इसका बहिष्कार करने की मांग उठ रही थी और इसे लेकर प्रदर्शन भी हुए थे। लेकिन, भारत ने वो मुकाबला आसानी से अपने नाम किया था, बात यहीं खत्म नहीं हुई। अब दोनों टीमें एक बार फिर एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में आमने-सामने होने वाली हैं, ऐसे में देखना यह दिलचस्प रहेगा कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का रवैया कैसा रहता है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:  शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह। 

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन:  सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।     

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें