फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Pakistan: भारत से डर रहा पाकिस्तान! मैच से पहले किया ये काम

Sun, 21 Sep 2025 04:16 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का महामुकाबला रविवार को खेला जाना है। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच के लिए टीम इंडिया ने जमकर अभ्यास किया। भारतीय टीम एक बार फिर पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान में धूल चटाने के लिए तैयार है। तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम, भारतीय खिलाड़ियों के डर से बाहर ही नहीं आ पा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स इस बात की गवाही दे रहे हैं।

14 सितंबर को खेले गए मुकाबले में भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान को हराया था, पाकिस्तानी टीम ही नहीं, बल्कि पूरे पाकिस्तान को इतनी बुरी हार का अंदाजा नहीं रहा होगा। पिछले मुकाबले में दोनों टीमें जब आमने-सामने हुई थीं, तो भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल काफी हाई था और पाकिस्तानी टीम का मनोबल तो पूरी दुनिया ने देखा था। 

14 सितंबर को भारत के हाथों मिली हार को पाकिस्तान भुला नहीं पा रहा है। सुपर फोर में भारत के खिलाफ मुकाबले में मैच से पहले पाकिस्तान ने प्रेस वार्ता रद्द कर दी। प्रेस वार्ता रद्द करने के बारे में जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने बाद में बात करेंगे कहकर टाल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स है कि पाकिस्तान ने खिलाड़ियों की टेंशन कम करने के लिए मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर राहील अहमद की सेवाएं लीं।

चर्चा इस बात की भी है कि पाकिस्तानी टीम के कई युवा खिलाड़ी दिग्गज खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम के खिलाफ खेलने का मनोवैज्ञानिक दबाव नहीं झेल पा रहे हैं। डॉक्टर राहील अहमद ने हर खिलाड़ी से बात की जिससे पता चल सके कि दबाव के हालात में वे मानसिक तौर पर पिछड़ क्यों जाते हैं? टीम के एक सूत्र ने बताया कि ग्रुप लीग मैच होने के बाद डॉक्टर अहमद टीम से जुड़े और तब से सहयोगी स्टाफ के साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें