फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Trophy Controversy: ट्रॉफी पर बड़ा अपडेट, मुश्किलों में फंसे मोहसिन नकवी!

Thu, 02 Oct 2025 04:13 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

टीम इंडिया के एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी नहीं मिलने को लेकर विवाद जारी है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी जो शर्मनाक हरकत की, हर तरफ उसकी आलोचना हो रही है। मोहसिन नकवी ने बुधवार को दावा किया था कि उन्होंने कभी भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से माफी नहीं मांगी। बता दें कि एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, लेकिन मुकाबले के बाद ट्रॉफी वितरण को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ, उसने क्रिकेट प्रशासकों और फैंस दोनों के बीच गर्मी बढ़ा दी। इससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम और  मोहसिन नकवी की खूब किरकिरी हुई थी।

मैच में भारत ने पहले ही फैसला कर लिया था कि वह ट्रॉफी नकवी के हाथ से नहीं लेंगे, जबकि नकवी बेशर्मी की हद पार करते हुए ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले गए और एशियन क्रिकेट काउंसिल के ऑफिस तक में भेज दिया। इस घटना ने पीसीबी की साख पर सवाल खड़ा कर दिया था। 

इस घटना के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांगी। हालांकि, अब नकवी ने इन रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने न कभी बीसीसीआई से माफी मांगी है और न ही कभी मांगेगे। नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'भारतीय मीडिया झूठ पर फलता-फूलता है, तथ्यों पर नहीं। मैं यह बिल्कुल स्पष्ट कर दूं कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और मैंने बीसीसीआई से कभी माफी नहीं मांगी है और न ही कभी मांगूंगा।' उन्होंने आगे लिखा, 'एसीसी अध्यक्ष के तौर पर, मैं उसी दिन ट्रॉफी सौंपने के लिए तैयार था और अब भी तैयार हूं। अगर वे सचमुच इसे चाहते हैं, तो वे एसीसी कार्यालय आकर मुझसे इसे ले सकते हैं।'

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांगी। नकवी ने कहा, 'जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था।'  नकवी ने यह भी कहा कि यह घटना किसी तरह की नाराजगी पैदा करने के लिए नहीं थी और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए बेहतर समन्वय और संवाद किया जाएगा। हालांकि, नकवी ने ट्रॉफी लौटाने से इनकार कर दिया और सूर्यकुमार से दुबई के एसीसी ऑफिस आकर ट्रॉफी ले जाने को कहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें