फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल में लगी आग अफारा तफरी का माहौल फायर ब्रिगेड की मदद से पाया गया काबू।

Sun, 10 May 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव शहर के भारत माता चौक के पास एक विद्युत पोल में अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। आग हवा के कारण तेजी से फैलने लगी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि खंभे में लगे वायर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इसके साथ ही खंभे पर लगी लाइट और सीसीटीवी के उपकरण भी जल गए। यह शहर का एक प्रमुख मार्ग है, जहां हमेशा लोगों की आवाजाही रहती है। विद्युत खंभे में लगी आग दूर तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समय पर दी गई सूचना के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि आग और फैलती तो आसपास के क्षेत्रों को भी खतरा हो सकता था। इस घटना से विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें