फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में रील बनाते वक्त बाढ़ में डूबे दो दोस्त, एसडीआरएफ ने बरामद किए शव

शाहजहांपुर के सुभाषनगर रिंगरोड पर राईखुर्द गांव के पास बाढ़ में डूबे कमल और रिंकू दो दोस्तों के शव 20 घंटे बाद बरामद कर लिए गए। दोनों रविवार दोपहर करीब दो बजे रील बनाते वक्त बाढ़ में बह गए थे। डूबकर दोनों की मौत हो गई। गोताखोर देर शाम तक उनकी तलाशी में जुटे रहे। एसडीआरएफ ने सोमवार को सुबह दोबारा तलाश शुरू की। घटनास्थल से कुछ दूरी पर दोनों के शव पानी में फंसे मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें