बदायूं के उझानी में मंडी समिति परिसर में तीन गल्ला व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के ताले तोड़कर रेजगारी समेत करीब 40 हजार के कटे-फटे नोट चोरी कर लिए गए। चोरों ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे चोरी की घटना का अंजाम दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। व्यापारियों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फुटेज देखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।