शहर के सेक्टर 74 स्थित वेडिंग क्राउन में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन की ओर से वैश्य महासम्मेलन का आयोजन होगा। यह बात संगठन ने बुधवार को सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन में बैठक के दौरान कही। वैश्य संगठन के प्रमुख सतनारायण गोयल ने बताया इस दौरान वैश्य समाज के लोगों का समागम होगा। जहां उत्तर प्रदेश समेत आस पास के अन्य राज्यों से समाज के लोग शामिल होंगें। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अन्य प्रमुखों में यूपी के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी समेत अन्य विधायक व सांसद इस महासम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान जनसंख्या संतुलन, भारत के स्वर्णिम काल समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।आजकल युवक युवतियां अपने ही समाज में पुरानी परंपराओं में बंधे रहने के चलते लंबे समय तक विवाह नहीं कर पाते हैं। ऐसे में समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वह इधर उधर न भटके और अपने ही समाज के अन्य वर्गों में समय रहते विवाह करें। इसी तरह इस सम्मेलन के दौरान सामाजिक उत्थान, आर्थिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा। एक दूसरे को संगठित कर उनकी मदद की जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, महेश बाबू गुप्ता, सुधीर पोरवाल, संजय गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता नवीन कुमार, अमित, सचिन समेत अन्य लोग मौजूद रहें।