बीती शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब एक सवारियों से भरी तेज रफ्तार यात्री बस निर्माणधीन सड़क पर घुस गई। बस एक ओर झुक गई। आनन-फानन में सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। पास ही निर्माणाधीन सड़क कंपनी के क्रेन से बस को सुरक्षित निकाला गया। तब कहीं लोगों ने राहत की सास ली है। मामला केंवची गौरेला मुख्यमार्ग का है, जहां पर बीती शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब सवारियों से भरी जय माँ खैरावाली यात्री बस जो मंडला से चलकर अमरकण्टक होते हुए केंवची मार्ग से गौरेला आ रही थी। उसी दौरान केंवची और गौरेला के बीच चल रहे नेशनल हाइवे 45 में सड़क निर्माणकार्य के दौरान ठेका कंपनी के लोगों के द्वारा सड़क निर्माण से संबंधित कोई भी सूचना बोर्ड नहीं लगया गया। जिसके चलते सवारियों से भरी यात्री बस निर्माणधीन सड़क पर घुस गई और सड़क के दोनों ओर गड्ढे होने के चलते झुकते जा रही थी। जिसे देख आनन-फानन में सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारा गया। पास ही मौजूद ठेका कंपनी के क्रेन की मदद से यात्री बस को गड्ढे में गिरने से बचाया गया। तब कहीं जाकर लोगो ने राहत की सांस ली। हालांकि मामले में यात्री बस के चालक और सड़क निर्माण कंपनी के लोगों की भी लापरवाही सामने आई। बहरहाल एक बड़ा हादसा होने से टल गया।