फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: जिला को मिलने जा रहा नया केंद्रीय विद्यालय, स्थल चयन का था विवाद अब रास्ता साफ

कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने बताया कि इस विद्यालय को दल्लीराजहरा स्थित बीएसपी स्कूल क्रमांक 06 के भवन में अस्थायी तौर पर संचालित किया जाएगा।अधिकारियों को 15 अगस्त तक सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द पढ़ाई शुरू की जा सके। भाजपा महामंत्री सौरभ लूनिया ने बताया कि यह पहले ही स्थापित हो जाता लेकिन कांग्रेस के विधायकों के खींचतान के कारण रुका रहा। विद्यालय की स्थापना को लेकर पहले काफी विवाद हुआ था, जिसमें नेताओं के बीच अपने-अपने क्षेत्रों में इसे खोलने की खींचतान चल रही थी। लेकिन अब प्रशासन ने इस पर अंतिम फैसला लेकर विद्यालय के संचालन का रास्ता साफ कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें