फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: महिला कांग्रेस ने गैस संकट, बढ़ती मंहगाई को लेकर भाजपा के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Sun, 15 Mar 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति फुलोदेवी नेताम व बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्देश पर बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर व ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद/ग्रामीण अध्यक्ष चम्पा ठाकुर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में व्यवसायिक कमर्शियल गैस सिलेंडर की अघोषित रोक, घरेलू गैस सिलेंडर की बाधित आपूर्ति, बढ़ती कालाबाजारी एवं बेतहाश गैस की बढ़ती दामों व मंहगाई के विरोध में रविवार को केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाली गैस सिलेंडर चूल्हा जलाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ने कहा शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की जद्दोजहद जारी है, लोग घंटों लाइन में लगे हैं, सिलेंडर की कमी साफ दिखाई दे रही है, कमर्शियल सिलेंडर पर अघोषित रोक लगी हुई है, कालाबाजारी का खेल जोरो पर चल रहा है, और प्रदेश की पोस्टरबाज भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री व नेता मंत्री गैस सिलेंडर की पर्याप्तता का झूठा राग अलाप रहे हैं, प्रदेश की जनता अब इस बहकावे में नहीं आएगी, भाजपा सरकार ये झूठा राग अलापना अब बंद कर दे, भाजपा पहले गैस सिलेंडर के मुद्दे पर सड़कों पर उतरती थी वह आज इस समस्या पर मुंह छिपाकर बैठी है, मंहगाई पहले से चरम पर है और केंद्र सरकार ने एक साथ गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये बढ़ा दिए हैं और अब स्थिति यह है कि गैस सिलेडरों की आपूर्ति भी नहीं हो रही, उन्होंने कहा कि रसोई गैस के बढ़ते दाम और सिलेडर की किल्लत ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। एक ओर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गायब हैं वहीं दूसरी ओर लोगों को गैस सिलेडर नहीं मिल रहा है और भाजपा के मुख्यमंत्री सहित नेता मंत्री सोशल मीडिया पर घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं होने की बात करते हैं, अगर वाकई कमी नहीं है पर्याप्त एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है तो लाइन में घंटों लगे लोगों को गैस सिलेंडर दिलाने में आगे आए और उनकी मदद करे ये झूठा स्वांग और पोस्टर में खुद की वाहवाही लूटाने का कार्य बंद करें अगर भाजपा सरकार गैस के दाम कम नही करती है घरेलू गैस सिलेंडर की बाधित आपूर्ति से निजात नहीं दिलाती है तो महिला कांग्रेस आने वाले दिनों में और भी उग्र प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगी। प्रदर्शन करते पदाधिकारी- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें