फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, जांच जारी

Wed, 28 Jan 2026 03:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव जिला न्यायालय परिसर में बम रखे होने की सूचना एक बार फिर से एक अज्ञात ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई है। इस सूचना के बाद से ही राजनांदगांव पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अलर्ट मोड पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिला न्यायालय परिसर में बम रखे होने की सूचना एक बार फिर से एक अज्ञात ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई है। इस सूचना के बाद से ही राजनांदगांव पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अलर्ट मोड पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला न्यायालय के पूरे परिसर को बारीकी से खंगाला जा रहा है। बम निरोधक दस्ते की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और न्यायालय के अंदरूनी हिस्सों व विभिन्न कक्षों की गहन तलाशी ले रही हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी एक बार राजनांदगांव जिला न्यायालय को इसी तरह की धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसकी जांच अभी भी पुलिस द्वारा की जा रही थी कि तभी यह दोबारा मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस का सतर्कता अभियान और जांच की प्रगति
राजनांदगांव के एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा जिला न्यायालय में बम लगाए जाने के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ था। इस सूचना के मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीमों को तुरंत जिला न्यायालय परिसर भेजा गया। न्यायालय के विभिन्न कक्षों में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर बारीकी से जांच की गई। अभी तक की जांच में किसी भी प्रकार के संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ या बम मिलने की कोई सूचना नहीं है। न्यायालय के कामकाज को बाधित होने से बचाने के लिए, अलग-अलग कमरों की भी जांच की गई है। अज्ञात ईमेल भेजने वाले आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है।

सुरक्षा व्यवस्था का कड़ाई से पालन
इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए जिला न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ा कर दिया गया है। परिसर के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि ऐसी धमकियों से आम जनता में भय का माहौल न बने और न्यायालय का नियमित कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे। अज्ञात ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी व्यक्ति या समूह इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है, उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें