फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: कांग्रेसियों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय का किया घेराव, किया प्रदर्शन

Sat, 28 Feb 2026 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव शहर के लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव कर कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारीयों द्वारा प्रदर्शन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई,शहर के राजनांदगांव खैरागढ़ ओवर ब्रिज में आए दिन हो रहे दुर्घटना के साथ ही शहर के विभिन्न मार्गो में हुए गड्ढे के साथ स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाने की मांग को लेकर घेराव प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी द्वारा करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।

राजनांदगांव पीडब्ल्यूडी कार्यालय का कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारीयों के द्वारा घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की गई और प्रदर्शन किया गया,कांग्रेस का कहना है कि शहर के बजरंगपुर वार्ड नंबर एक बाबू टोला से होकर पीडब्ल्यूडी की रोड लगी हुई हैं,जिसमें ट्रैफिक दबाव अधिक बना रहता हैं,सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रोड पर स्पीड ब्रेकर साइन बोर्ड लगाना अति आवश्यक हैं,इसके साथ ही नवागांव पानी टंकी के सामने रोड में बड़े गड्ढे हैं और शहर के कई सड़क के जर्जर हैं,जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं,इसके साथ ही शहर के राजनांदगांव खैरागढ़ ओवर ब्रिज में भी लगातार हादसे हो रहे हैं,डिवाइड बनाया गया हैं,लेकिन डिवाइडर के टूट जाने से लगातार हादसे की आशंका भी बनी हुई हैं,जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं,इसी तरीके से अन्य मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव करते हुए कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन किया गया और जमकर नारेबाजी करते हुए पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया हैं।   .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें