फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: सिलेंडर की बढ़ती कीमत को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sun, 03 May 2026 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा रविवार की शाम को गोल बाजार चौक में बढ़ते सिलेंडर के दामों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेसियों का कहना था कि बेतहाशा बढ़ती मंहगाई, घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने के बजाय लगातार जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रही है।

ये सरकार सिर्फ पूंजिपतियों को लाभ पहुंचाने वाली सरकार है। केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव समाप्त होते ही जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया।पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं हैं,आम आदमी का जीवन बेहद कठिन व बजट पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। मोदी सरकार ने आज कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में एक मुश्त ₹993 की अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर दी है, जबकि गरीब, प्रवासी मजदूरों और छोटे परिवारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो सिलेंडर के दाम भी ₹261 बढ़ा दिए गए हैं।बीते पांच माह में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कुल ₹1510 की वृद्धि हो चुकी है।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि बेरोजगारी, बढ़ती कीमतें और किसानों की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं पहले से मंहगी है और रसोई गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों वृद्धि कर जनता की जेब काट रही है सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है। मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं आम नागरिक बड़ती महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें