फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: भाजपा कार्यालय में संविधान हत्या दिवस को लेकर सीजीएमएससी अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Updated Wed, 24 Jun 2026 09:53 PM IST

25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल की वर्षगांठ को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया,इसी कड़ी में राजनांदगांव जिला भाजपा कार्यालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सीजीएमएससी के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मंत्री दीपक महस्के ने पत्रकारों से चर्चा की।

इस दौरान दीपक महस्के ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था,जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया और विरोध की आवाजों को दबाने का प्रयास किया,उन्होंने कहा कि उस दौर में हजारों लोगों को मीसा कानून के तहत जेल भेजा गया और आम जनता को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा,महस्के ने कहा कि भाजपा हर वर्ष आपातकाल की याद इसलिए दिलाती है ताकि नई पीढ़ी लोकतंत्र के महत्व को समझ सके और यह जान सके कि सत्ता के दुरुपयोग के क्या परिणाम हो सकते हैं,उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले मीसाबंदियों तथा उनके परिजनों का सम्मान भी किया जा रहा है।
  .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें