फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने चार को पकड़ा

Tue, 05 May 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण का मामला सामने आया। दो पुरुष और दो महिलाओं ने उन्हें घर से जबरन कार में बिठाकर ले जाने की कोशिश की। चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पद्मश्री फूलबासन बाई यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी सुकुलदैहान चौकी पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह घटना राजनांदगांव जिले के सुकुलदैहान चौकी क्षेत्र की है। सुकुलदैहान निवासी समाजसेविका पद्मश्री फूलबासन बाई यादव अपने घर में थीं। इस दौरान बेमेतरा जिले के चार लोग उनके घर आए। इनमें दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जो उनके पूर्व परिचित थे।

चारों ने पहले उनसे बातचीत की और फिर उन्हें अपनी कार में बैठाया। दिव्यांग से तस्वीर लेने की बात कहकर उन्हें जबरदस्ती कार में बैठाया गया। इसके बाद उन्हें पकड़कर मुंह में कपड़ा रखकर हाथ-पैर को पकड़कर जबरदस्ती ले जाया जा रहा था। अपहरणकर्ताओं का यह प्रयास सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन


यातायात पुलिस की सतर्कता
शहर के चिखली चौकी के पास यातायात पुलिस जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने फूलबासन बाई को कार में देखा। फूलबासन बाई ने पुलिसकर्मियों को देखकर हाथ हिलाया और मदद के लिए आवाज दी। एक यातायात पुलिसकर्मी ने उनकी आवाज सुनी, जिसके बाद अपहरण के पूरे मामले का खुलासा हुआ। यातायात पुलिस की सजगता से अपहरणकर्ताओं को तुरंत पकड़ा गया।

पुलिस कर रही पूछताछ
सुकुलदैहान पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही इस पूरे मामले में और खुलासे किए जाएंगे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें