वाराणसी के सुंदरपुर में रामनाथ शोध संस्थान परिसर में 21 राज्यों के 100 से अधिक विद्वान सम्मानित हुए। इसका आयोजन अखिल भारतीय विद्वत परिषद् ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉं. महेंद्र नाथ थे। अलंकरण समारोह में राष्ट्र नीति के निर्माण का दायित्व विद्वानों को सौंपने मांग हुई।