दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पेशे से डाक्टर एक महिला पर एसिड अटैक का मामला समाने आया है। बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला से प्रेम सम्बन्ध में आयी खटास और किसी और से प्रेम संबंध के शक में एक प्रेमी ने अपनी ही विवाहित प्रेमिका पर तेजाब से हमले की ख़ौफ़नाक घटना को अंजाम दे दिया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।