नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन का असर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी देखने को मिला। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए वॉटर कैनन से पानी की बौछार करने के साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े।