फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को जल्द मिलेगा नया भवन

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आज मंगलवार को अपने प्रदेश कार्यालय रायपुर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। इस दौरान चेंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे को दीवाली पर्व की बधाई और शुभकामनायें दी। इस दौरान चर्चा में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह हर साल दीवाली के दूसरे दिन रखा जाता है। पूरे प्रदेश के व्यापारी इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये आये हुए हैं। सबके चेहरे पर मुस्कान है। उनकी खुशियां उनके चेहरे पर साफ-साफ दिख रही है। इस दीवाली में छत्तीसगढ़ का कारोबार दोगुना हुआ है। जीएसटी रिफॉर्म का बहुत बड़ा फर्क पड़ा है। इसका असर हर क्षेत्र में पड़ा है। इसकी खुशी व्यापारियों के चेहरे पर पूरी तरह से दिख रही है। चैंबर लगातार व्यापारियों और व्यवसायियों के हित हित में कार्य करते रहता है। इस संगठन का सदस्यता अभियान अभी भी जारी है। आज भी बिलासपुर से नये सदस्य बने हैं। यह निरंतर चलते रहता है। चैंबर को जल्द ही नया भवन मिलने वाला है। यहां प्रदेश कार्यालय मिलने वाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें