फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, लग्जरी गाड़ियों में बेचने आ रहे सब्जी उत्पादक

अनुज कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 09:25 AM IST

बलरामपुर रामानुजगंज इन दोनों सब्जियों के रेट आसमान छूने लगे हैं। सब्जियों के जब रेट बढ़े तो सब्जियां अब लग्जरी वाहनों में थोक सब्जी बाजार में बेचने आ रही है।मानुजगंज के थोक सब्जी बाजार में सुबह से ही लग्जरी वाहनों में किसान सब्जी लेकर बेचने आ रहे हैं। जो लग्जरी वाहन ने पहले किराया में चलती थी वहीं अब सब्जी ढो रहे है। इन दोनों सब्जी उत्पादक किसानों को अपने उत्पादन का पर्याप्त मूल्य मिल रहा है।जिससे किसान गदगद है करेला 60 रुपए किलो,लौकी 30 रुपए किलो, भिंडी  40 रुपए किलो, बैगन रुपय 40 किलो टमाटर 60 रुपय किलो बिक रहा है। रामानुजगंज के आसपास के दर्जनों गांव में सब्जी उत्पादक किसानों की संख्या तेजी से बड़ी है। इन दोनों किसानों को अपने उत्पादन का पर्याप्त मूल्य मिलने से जो लग्जरी वाहन ने किराया में चलती थी वह अब सब्जी ढो रही है। रामानुजगंज में सुबह से ही लग्जरी वाहनों में लोग सब्जी ले लेकर बेचने आना शुरू हो जाते हैं। यह सिलसिला 10 बजे सुबह तक चलता है। ग्राम विजयनगर, भाला, तातापानी, जामवंतपुर, मितगई देवीगंज, देवगई,भवरमाल, नगरा कनकेपुर, महावीरगंज सहित दर्जनों गांव में बीते कुछ वर्षों में तेजी से सब्जी उत्पादक किसने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। किसानों का रुझान सब्जी उत्पादन में इसलिए बड़ा की सब्जी बेचने के लिए मंडी मिल जा रहा है साथ ही झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के भी खरीदार रामानुजगंज एवं आसपास एरिया तक पहुंच जा रहे हैं जो सीधे किसानों के खेत से सब्जी खरीद कर ले जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें