Vat Savitri Vrat 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सभी देवालयों में बरगद के पेड़ के नीचे वट सावित्री का पर्व मनाया गया। व्रती महिलाओं ने वट के नीचे बैठकर विधि विधान ने पूजा अर्चना की। परिवार में सुख, शांति और समृद्धि के लिये कामना की। पति की लंबी उम्र के लिये भगवान से प्रार्थना की। रायपुर के महादेव घाट समेत सभी मंदिरों में बरगद के पेड़ के नीचे व्रती महिलाओं की भीड़ नजर आई। व्रतियों ने वट वृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर सात बार परिक्रमा की। महिलाओं ने हाथ में भीगा चना लेकर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनीं। फिर भीगा चना, रुपये-पैसे और वस्त्र अपनी सास को देकर उनका आशीर्वाद लिया। वट वृक्ष की कोपल खाकर उपवास तोड़ा।