फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्ति में शराब पीने से दो युवकों की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम, जहर मिलाने का आरोप

Digvijay Singh Updated Tue, 16 Sep 2025 07:20 PM IST

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सोमवार को शराब पीने से 2 युवकों की मौत हो गई है। शराब पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। उन्हें सारंगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां आधे घंटे के अंदर दोनों ने दम तोड़ दिया। जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका है। वहीं इस घटना के बाद करही गांव के लोगों ने मंगलवार को बिर्रा चौक के पास चक्काजाम कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक शराब में जहर मिलाया गया था। गुस्साए लोगों ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासनिक टीम उन्हें समझाने में जुटी है। बता दें कि, मनोज कश्यप और सूरज यादव दोनों बेहोशी की हालत में मिले थे। आसपास के लोगों ने परिजन को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए दोनों को फौरन सारंगढ़ के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया, लेकिन आधे घंटे में दोनों की सांसें थम गई। मामले की सूचना मिलते ही सारंगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पिछले एक साल की बात करे तो बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से सरपंच के भाई समेत 7 लोगों की मौत हुई थी। जांजगीर-चांपा में 2 दोस्त की जान गई थी। जबकि कोरबा में 3 लोगों की जान चली गई थी।सारंगढ़ पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। जीरो में मर्ग कायम कर केस की डायरी बिर्रा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवकों ने कहां से शराब खरीदी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें