फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोंडागांव में 15 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग

Digvijay Singh Updated Sat, 23 Nov 2024 04:43 PM IST

कोंडागांव पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 15 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 नवंबर 2024 को कोंडागांव बस स्टैंड पर कार्रवाई की। जानकारी मिली थी कि दो लोग एक पिठ्ठू बैग और ट्रॉली बैग में खाकी रंग के पैकेट में गांजा लेकर रायपुर जाने की तैयारी में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को रोका। तलाशी के दौरान महताब (32), निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश, और एक विधि संघर्षरत बालक को गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने बैग से तीन पैकेट बरामद किए, जिनमें कुल 15 किलो गांजा था। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। महताब को रात 11:40 बजे गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग को 11:45 बजे हिरासत में लिया गया। आरोपियों के परिजनों को सूचना देकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें