फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर, AK-47 समेत भारी हथियार बरामद

श्याम जी. Updated Thu, 17 Apr 2025 10:07 AM IST

कोंडागांव व नारायणपुर सीमा से लगे किलम -बरगुम गांव में सोमवार की शाम को पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की। वहीं, घटनास्थल से हथियार व गोला बारूद भी बरामद किया गया। मारे गए दोनों नक्सलियों की शिनाख्त हो गई, जिनके ऊपर आठ व पांच लाख का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ पुंगारपाल थाना क्षेत्र के मरकामपाल जंगल में 15 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे हुई। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि 2025 में अब तक बस्तर संभाग में 123 हार्डकोर माओवादी मारे जा चुके हैं। बस्तर रेंज में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ सहित अन्य बल शांति व विकास के लिए अभियानरत हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें