फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगेली में भक्ति रस में डूबे एसपी भोजराम पटेल, भक्तों के संग थिरके, देखें वीडियो

Digvijay Singh Updated Sat, 13 Sep 2025 08:28 PM IST

अक्सर पुलिस की छवि कड़े रूप में देखा जाता है पर छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से इन पुलिस परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल धार्मिक भजन के दौरान भक्तिभाव से थिरकते नज़र आ रहे हैं। माथे पर चंदन का टीका, पारंपरिक वेशभूषा और पूर्ण आस्था से भरे चेहरे के साथ उनका यह दृश्य लोगों के दिलों को छू रहा है। भजन “बांके बिहारी की देख जटा मेरो मन होय लटा पटा” की धुन पर जब एसपी पटेल श्रद्धालुओं के बीच भाव-विभोर होकर झूम उठे, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने कहा कि जिले का सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी जब स्वयं आम भक्त की तरह भक्ति रस में शामिल होता है, तो यह सनातन संस्कृति और भारतीय परंपरा की असली झलक है। धार्मिक आयोजनों से जुड़े पंडितों और पुरोहितों ने भी इसे एक प्रेरक क्षण बताया। उनका कहना है कि ऐसे दृश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं और अधिकारी की छवि जनता के बीच और अधिक आत्मीय बनाते हैं। मुंगेली की जनता का मानना है कि यह दृश्य सुशासन और आस्था का सुंदर मेल है। सुशासन सरकार के ‘रामराज्य’ के सपने को साकार करते हुए, पुलिस कप्तान भोजराम पटेल का यह भक्तिभाव समाज को यह संदेश देता है कि प्रशासनिक पद पर रहते हुए भी इंसान अपनी संस्कृति और परंपराओं को जी सकता है। कुल मिलाकर, यह वीडियो विवाद का नहीं बल्कि गर्व का विषय है। मुंगेली जिले को ऐसा पुलिस अधीक्षक मिला है जो न केवल कानून-व्यवस्था संभालने में अग्रणी है, बल्कि समाज की आस्था और संस्कारों से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि लोग अब गर्व से कह रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें