मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर एक बड़ी कार्रवाई की है। पोड़ी थाना अंतर्गत नागपुर चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया। इस गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 56 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।