फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुशील आनंद बोले- भूपेश बघेल से डरती है बीजेपी, इसलिए करवा रही ईडी की छापेमारी

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी पूर्व सीएम भूपेश बघेल से डरती है। वह नहीं चाहती है प्रदेश में कोई नेता बीजेपी का मुकाबला कर सके। सीडी मामले मे कोर्ट से बरी होने के कारण भाजपा का षड़यंत्र बेनक़ाब होने के बाद बौखलाई भाजपा ने भूपेश बघेल के घर ईडी को भेजा है। भूपेश बघेल से भाजपा का डर कोई नया नहीं है, ज़ब वो पीसीसी अध्यक्ष थे तब रमन सरकार उनके पीछे राज्य की एजेंसियो को लगा कर रखी थी। उनके पैतृक गांव मे खेत को नापने रमन सरकार ने भरी बरसात में राजस्व का पूरा दल भेजा था । उनके मकान को नापने के लिए भेजा । उनकी स्व माता जी पत्नी को ईओडब्लूय ऑफिस में बैठाया। उनके खिलाफ सीडी का झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। सीडी मामले मे उनके खिलाफ सीबीआई जाँच कार्रवाई में सीबीआई की अदालत ने डिस्चार्ज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र को आधारहीन मामले पूछताछ करने थाने बुलवाया। मुख्यमंत्री रहते बदनाम करने उनके सहयोगियों के खिलाफ ईडी, सीबीआई की रेड मरवाया । एक ड्राइवर के कथित बयान के आधार पर उनके खिलाफ ed ने आधार हीन प्रेस नोट जारी कर महादेव एप्प मामले मे झूठा आरोप लगाया । सरकार जाने पर eow में झूठा मुकदमा दर्ज कराया । अब ईडी को उनके निवास पर भेजा है। भाजपा भूपेश बघेल से डरती है। उनके पंजाब प्रभारी बनने और सीबीआई अदालत से बरी होने के बाद यह नया षड्यंत्र किया जा रहा है। कांग्रेस इसकी कडी निंदा करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें